• Mon. Aug 24th, 2026

India alliance ने भाजपा पर साधा निशाना, जवानों की शहादत के दिन भाजपा मुख्यालय में जश्न क्यों

India Alliance, विपक्षी गठबंधन इंडिया के कुछ घटक दलों ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों का मुकाबला करते हुए सेना और पुलिस के तीन अधिकारी शहीद हुए उसी दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्तारूढ़ पार्टी के मुख्यालय पहुंचने पर जश्न का आयोजन क्यों किया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि इस जश्न को एक-दो दिन टाला भी जा सकता था। प्रधानमंत्री मोदी के बुधवार शाम भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

पिछले सप्ताहांत यहां भारत की अध्यक्षता में जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन के बाद मोदी का पार्टी मुख्यालय का यह पहला दौरा था। भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर वहां बड़ी संख्या में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री पर फूलों की वर्षा की और ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए।

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, जिस वक्त सीमा पर हमारी सेना के तीन अधिकारियों के शहीद होने की दुखद खबरें आ रही थीं उसी समय भाजपा मुख्यालय में बादशाह के लिए जश्न की महफ़िल सजी थी। चाहे कुछ भी हो जाए, प्रधानमंत्री अपनी वाहवाही को टाल नहीं सकते।

ISIS से जुड़ा प्रमुख आतंकी साजिशकर्ता दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के प्रमुख कर्नल (सेवानिवृत्त) रोहित चौधरी ने कहा, जब हमारे साथी देश के लिए अपना बलिदान दे रहे थे, उस समय हमारे प्रधानमंत्री जी अपना महिमामंडन करवा रहे थे। जहां कल प्रधानमंत्री मोदी पर फूलों की बरसात हो रही थी, वहीं दूसरी तरफ हमारे जवान गोलियों से छलनी हो रहे थे।

राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता मनोज झा ने कहा, कल जब हमारे जवानों की शहादत हो रही थी, तो हमने देखा कि भाजपा मुख्यालय में जश्न मनाया जा रहा था, लाल गुलाब का जश्न था। हम सभी ने वो दृश्य देखे। एक दिन इंतजार कर लेते, दो दिन इंतजार कर लेते।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *