• Sat. Sep 12th, 2026

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाक में तनाव चरम पर, पाक ने दावा किया- गिराए 5 भारतीय फाइटर जेट

सीजफायर तोड़ा तो जवाब करारा होगा: ऑपरेशन सिंदूर में 100 आतंकी ढेर, 40 पाक सैनिक मारे गए; भारत के 5 जवान शहीदसीजफायर तोड़ा तो जवाब करारा होगा: ऑपरेशन सिंदूर में 100 आतंकी ढेर, 40 पाक सैनिक मारे गए; भारत के 5 जवान शहीद

इस्लामाबाद/नई दिल्ली | 

भारत द्वारा “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत किए गए एयर स्ट्राइक के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य और कूटनीतिक तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को संसद में दावा किया कि पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई में भारत के पांच लड़ाकू विमान मार गिराए हैं, जिनमें से तीन राफेल विमान थे।

प्रधानमंत्री शरीफ ने कहा, “भारत ने पाकिस्तान की संप्रभुता पर कायराना हमला किया है। लेकिन हमने मुंहतोड़ जवाब दिया है। हमारे पायलट्स ने दुश्मन के विमानों को गिराकर साबित कर दिया है कि हम तैयार हैं।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भारत का हमला अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है और यह युद्ध के लिए उकसावा है।

🔶 ऑपरेशन सिंदूर: भारत की ओर से बड़ी कार्रवाई

भारतीय वायुसेना ने मंगलवार आधी रात 1:05 बजे पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। इस ऑपरेशन का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रखा गया है, जो उन शहीद जवानों की विधवाओं को समर्पित है, जिनके पति 22 अप्रैल को पहलगाम हमले में मारे गए थे।

एयरफोर्स की इस जवाबी कार्रवाई में 9 आतंकी ठिकानों को टारगेट किया गया। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक इस ऑपरेशन में 100 से अधिक आतंकी मारे गए हैं। वायुसेना ने आधुनिक फाइटर जेट्स और सटीक गाइडेड मिसाइलों का इस्तेमाल किया।

🔷 पाकिस्तान का पलटवार: 5 भारतीय विमान मार गिराने का दावा

पाकिस्तान की संसद में प्रधानमंत्री शरीफ ने कहा कि जवाबी कार्रवाई में भारत के पांच लड़ाकू विमानों को मार गिराया गया है। उनके मुताबिक, “तीन राफेल विमान पाकिस्तान के पंजाब और सिंध के पास समुद्र में गिरे, जबकि दो विमान श्रीनगर और बठिंडा के पास क्रैश हुए।”

पाकिस्तानी नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (NSC) की आपात बैठक के बाद जारी बयान में कहा गया कि पाकिस्तान अपने चुने हुए समय और स्थान पर जवाब देने का अधिकार रखता है। NSC ने यह भी आरोप लगाया कि भारत ने जानबूझकर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया, जिसमें पाकिस्तान के पंजाब स्थित तैयब मस्जिद को भी नुकसान पहुंचा।

🔶 सीमा पर तनाव: 10 नागरिकों की मौत, 34 घायल

एयर स्ट्राइक के तुरंत बाद पाकिस्तानी सेना ने एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर पर भारी गोलीबारी शुरू कर दी। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में इस फायरिंग में 10 नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 34 लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई इलाकों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। #OperationSindoor #IndiaPakistanTension #AirStrike #PoonchAttack #RafaleJets #ShehbazSharif #IndianAirForce #PakistanParliament #TerrorTargets #LoC #Kashmir #BreakingNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *