• Tue. Mar 28th, 2023

इनेलो ने पार्टी संगठन का किया विस्तार

चंडीगढ़, 10 जुलाई: इनेलो पार्टी ने कैथल, झज्जर और हिसार जिलों के संगठन विस्तार के बाद शनिवार को प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी एवं जिला फतेहाबाद के प्रभारियों गगनजोत संधू और जसबीर जस्सा ने इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओम प्रकाश चौटाला और चौधरी अभय सिंह चौटाला से सलाह मश्विरा कर फतेहाबाद के जिला/हलका/जोन अध्यक्षों, कार्यकारिणी एवं प्रकोष्ठों के जिला संयोजकों की नई नियुक्तियां की हैं।
बलविन्द्र सिंह कैरों को फतेहाबाद का जिला अध्यक्ष, पूर्व सरपंच औमप्रकाश को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुभाष गुज्जर, पार्षद राजपाल सैणी, इन्द्र नम्बरदार, पूर्व सरपंच बलबीर सिंह, बलजीत यादव, इन्द्राज महता और बीरमती को जिला उपाध्यक्ष, महाराज कन्हड़ी को जिला प्रधान महासचिव, हकीकत राय गर्ग, जय सिंह गोरछीया, रणजीत सिंह जाखड़, प्रहलाद सिंह गिल, पूर्व चेयरमैन प्रमजीत सिंह, राजेन्द्र खटाणा और सुन्दरी देवी को जिला महासचिव, दलीप सिंह सैन को जिला संगठन सचिव, पार्षद सतपाल भ्याना, रामचन्द्र बराला, रवि गढ़वाल, सतबीर दहिया, शमशेर पूनीया, रामकिशन कंबोज और जगमेल सिंह को जिला सचिव, दलीप कथूरीया को जिला कोषाध्यक्ष, यशपाल तनेजा को जिला मिडिया प्रभारी एवं कवंलजीत बिट्टा को जिला कार्यलय सचिव नियुक्त किया।
जगदीश उर्फ जग्गा जैलदार को हलका फतेहाबाद ग्रामीण, बिक्कर सिंह हडौली को हलका रतिया ग्रामीण, हरी सिंह डांगरा को हलका टोहाना ग्रामीण का अध्यक्ष एवं रमेश अरोड़ा को हलका फतेहाबाद शहरी, हरबंस खन्ना को हलका रतिया शहरी, अमृत सैनी को हलका टोहाना शहरी और सुरेश गर्ग पप्पू को हलका जाखल शहरी का अध्यक्ष बनाया गया है।
हलका टोहाना के जोन अध्यक्षों में अमृत सैनी को टोहाना शहर, हरेन्द्र सिंह को टोहाना ग्रामीण, मनमोहन सिंह को जाखल, नरेश कुमार को सनियाणा एवं संदीप कुमार को कुलां का जोन अध्यक्ष। हलका फतेहाबाद के जोन अध्यक्षों में रमेश अरोड़ा को फतेहाबाद शहर, कवंलजीत सिंह को फतेहाबाद ग्रामीण, नरेन कुमार को भट्टू कलां, भूप सिंह दहिया को भूना और कृष्ण लाल मांजू को बढोपल का जोन अध्यक्ष। हलका रतिया के जोन अध्यक्षों में नरेन्द्र सिंह को भुंदडवास, गुरलाल सिंह को चीम्पों, हरबंस खन्ना को रतिया शहर, बलदेव सिंह करवां को दरियापुर, राधूराम अयाल्की को भिरडाना, मेवा सिंह को नागपुर और पूर्व सरपंच गुरतेज सिंह को पिलछीयां का जोन अध्यक्ष बनाया गया है।
  सुमन लता सिवाच को महिला प्रकोष्ठ, इंद्रराज फौजी को भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, रवि ओड को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, राजकुमार कंबोज को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, राजकुमार मित्तल को व्यापार प्रकोष्ठ, गुरलाल सिंह को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, अजय रोहज को युवा प्रकोष्ठ, राधुराम को कर्मचारी प्रकोष्ठ, गुरचरण अमाणी को किसान प्रकोष्ठ, लादुराम को श्रमिक प्रकोष्ठ, डा. केशव मित्तल को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, एडवोकेट राजेश कुमार को कानूनी प्रकोष्ठ, बलबीर सिंह को टपरीवास प्रकोष्ठ, डा.नरेश जिंदल को डॉक्टर प्रकोष्ठ, विनोद जाखड़ को खेल प्रकोष्ठ और अमित ताखर को आईएसओ छात्र प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *