• Tue. Aug 25th, 2026

हरियाणा में सीईटी ग्रुप-डी परीक्षा में सामने आया गड़बड़ी मामला,आधार-एडमिट कार्ड पर ये बदलाव करके दे दिया एग्जाम

  हरियाणा। हरियाणा में सीईटी ग्रुप-डी परीक्षा में गड़बड़ी का एक मामला सामने आया है । मामला जींद जिले का है जहां आरोपी ने परीक्षा देने से पहले आधार कार्ड और एडमिट कार्ड पर अपनी फोटो हटाकर फर्जी फोटो लगाकर परीक्षा में बैठ गए। इस फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब चेकिंग में आरोपी का पर्दा फास हुआ। पुलिस ने रविवार को फतेहाबाद के फुलां निवासी संदीप और जींद के दनोदा निवासी देवी प्रसन्न को गिरफ्तार किया है। और नागलोई के गोपाल को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है । उन्हें अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लेने का आदेश दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कैंपस स्कूल में ग्रुप-डी की परीक्षा के दौरान जींद के हसनपुर निवासी प्रदीप के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़े गए आरोपी गोपाल सिंह ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह किया। पकड़े जाने पर गोपाल ने अपना पता खेड़ी जालब बताया। जब आरोपी से गहनता से पूछताछ की तो सामने आया कि गोपाल नांगलोई का रहने वाला है।

गोपाल और प्रदीप दोनों दोस्त हैं। कुछ समय पहले जींद में दोनों ने साथ में कोचिंग ली थी। परीक्षा से पहले गोपाल ने कहा कि वह ग्रुप-डी की परीक्षा पास करवा देता है तो इसकी एवज में करीब चार लाख रुपये देने होंगे। बात सिरे चढ़ जाने पर गोपाल परीक्षा देने पहुंचा था। पुलिस ने आरोपी गोपाल को एक दिन के रिमांड पर लिया है।गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है और उन्हें जांच के दौरान दो दिनों का रिमांड पर रखा जाएगा । इस मामले में जारी छापेमारी से अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *