• Tue. Aug 25th, 2026

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत फिर बनी चर्चा का विषय ,आज रात दहशरा में बदलेंगी 50 साल पुरानी रिवाज

  बॉलीवुड। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत फिर से चर्चा का विषय बन गयी हैं।वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अभी हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह फैंस को दशहरे की बधाई देते हुए दिल्ली की लव कुश रामलीला में रावण दहन करने की सूचना दे रही है। जी हां 50 सालों से चली आ रही परंपरा को कंगना रनौत बदलने वाली है।

आपको बता दें की आज शाम दशहरे पर दिल्ली की लव कुश रामलीला में कंगना रनौत रावण दहन करने वाली है। वह ऐसा करने वाली पहली महिला बनेगी। इस बात की जानकारी लव कुश रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह द्वारा दी गई है। वहीं एक्ट्रेस ने भी सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी फैंस को दी है। एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि लाल किले पर हर साल आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 50 साल के इतिहास में पहली बार एक महिला रावण के पुतले का दहन करेगी जय श्री राम।

फैंस काफी ज्यादा उत्सुक है। हालांकि कई लोग एक्ट्रेस को इस बात के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं लेकिन जैसा कि आप सभी जानते हैं कंगना को किसी की भी बात का कोई फर्क नहीं पड़ता है वह वहीं करती हैं जो उन्हें सही लगता है। जानकारी के मुताबिक, कंगना रनौत द्वारा रावण दहन करवाने का फैसला महिला आरक्षण विधेयक के सपोर्ट में लिया गया है जिसे सितंबर में संसद ने पारित किया था।

अर्जुन सिंह का कहना है कि चाहे वह कोई फिल्म स्टार हो या राजनेता, हर साल हमारे कार्यक्रम में कोई वीआईपी शामिल होता है। पहले हमने पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मान दिया है। इतना ही नहीं फिल्मी सितारों में अजय देवगन और जॉन अब्राहम यहां इस कार्यक्रम का हिस्सा बन चुके हैं। पिछले साल प्रभास ने रावण दहन किया था।

लेकिन इस साल आयोजन के 50 वर्षों में पहली बार कंगना एक ऐसी महिला होगी जो रावण दहन करेगी। गौरतलब है कि कंगना रनौत जल्द ही फिल्म तेजस में नजर आने वाली है। उनकी फिल्म 27 अक्टूबर 2023 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली है। फिल्म में कंगना ने इंडियन एयरफोर्स ऑफिसर का रोल प्ले किया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *