• Wed. Sep 9th, 2026

जम्मू में हाई अलर्ट, आरएस पुरा से जैसलमेर तक आतंकी हमला नाकाम, S-400 ने 8 मिसाइलें गिराईं

Byalakhharyana@123

May 8, 2025
जम्मू में हाई अलर्ट, आरएस पुरा से जैसलमेर तक आतंकी हमला नाकाम, S-400 ने 8 मिसाइलें गिराईंजम्मू में हाई अलर्ट, आरएस पुरा से जैसलमेर तक आतंकी हमला नाकाम, S-400 ने 8 मिसाइलें गिराईं

भारत-पाक तनाव अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। ताजा घटनाक्रम में जम्मू एयरपोर्ट को रॉकेट से निशाना बनाया गया है। साथ ही, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया में भी भारी गोलीबारी हुई है। इसी दौरान जैसलमेर में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन अटैक की कोशिश की गई, जिसे भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने विफल कर दिया।

S-400 ने रोकी 8 मिसाइलें, 2 ड्रोन भी तबाह

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने पुष्टि की है कि पाकिस्तान ने जम्मू सहित सीमावर्ती क्षेत्रों पर 8 मिसाइलें दागीं, जिन्हें भारतीय S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही ध्वस्त कर दिया। इसके अतिरिक्त, जम्मू यूनिवर्सिटी के पास दो पाकिस्तानी ड्रोन को भी मार गिराया गया।

ब्लैकआउट, मोबाइल नेटवर्क ठप, सीमा सील

घटना के बाद आरएस पुरा और चन्नी इलाकों में ब्लैकआउट किया गया है। सायरन की आवाजों से माहौल तनावपूर्ण है। मोबाइल नेटवर्क बाधित होने से संचार व्यवस्था प्रभावित हुई है। सेना और BSF ने सीमा से सटे 100 किमी के इलाके को सील कर दिया है।

जैसलमेर में भी पाक अटैक की कोशिश

राजस्थान के जैसलमेर में भी पाकिस्तान ने एयर स्पेस का उल्लंघन किया, लेकिन वायुसेना ने समय रहते जवाब दिया और स्थिति को काबू में लिया।

Operation Sindoor के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट?

यह हमला उस समय हुआ जब 7-8 मई की रात को पाकिस्तान ने लुधियाना, अमृतसर और चंडीगढ़ समेत 15 भारतीय शहरों पर ड्रोन हमले की नाकाम कोशिश की थी। भारतीय वायु रक्षा की सजगता ने बड़ा संकट टाल दिया।

#JammuAttack ,IndiaPakistanTension #S400AirDefense  #JaisalmerStrike #LoCBombardment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *