• Mon. Aug 24th, 2026

जन संवाद कार्यंक्रमों में आने वाली शिकायतों की चंडीगढ़ मुख्यालय पर होगी मॉनिटरिंग: मुख्यमंत्री

alakh haryana news चंडीगढ़, 12 मार्चलोगों को समस्याओं के समाधान को लेकर चंडीगढ़ तक न आना पड़ेइसके लिए सरकार ने सीएम विंडो स्थापित की हैजिसके तहत अब तक करीब साढे 10 लाख शिकायतों का निवारण किया जा चुका है। लोगों से रुबरु होकर समस्याओं के समाधान के लिए हर जिला स्तर पर जन संवाद कार्यक्रम शुरु किए गए हैं। उन्होने कहा कि जन संवाद कार्यक्रमों में आने वाली शिकायतें चंडीगढ़ मुख्यालय पर जन संवाद पोर्टल पर दर्ज होंगी और राज्य स्तर पर मॉनिटरिंग की जाएगी। यह बात हरियाणा सूबे के मुखिया मनोहर लाल ने हिसार के गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के चौ० रणबीर सिंह सभागार मे आयोजित जन संवाद कार्यक्रम एम् दौरान कहीं . गौरतलब है कि हरियाणा  में अब तक 4 जन संवाद कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। हिसार में यह 5वां कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए वचनबद्ध है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *