• Mon. Aug 31st, 2026

झज्जर में पत्नी ने कराई पति की हत्या

Byalakhharyana@123

Aug 21, 2025
यमुनानगर थाने में 10 हजार की रिश्वत लेते ASI अरेस्ट:नियमित जमानत के लिए मांगे 1 लाख रुपए, SHO और ड्राइवर भी संलिप्तयमुनानगर थाने में 10 हजार की रिश्वत लेते ASI अरेस्ट:नियमित जमानत के लिए मांगे 1 लाख रुपए, SHO और ड्राइवर भी संलिप्त

हरियाणा के झज्जर जिले के गांव छोछी में 10 जून 2025 को युवक की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मृतक विकास की पत्नी पूजा को पुलिस ने 70 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पति की हत्या की साजिश खुद पत्नी ने रची थी। अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।


ईंट भट्‌ठे से मिला था शव

गांव समसपुर माजरा निवासी 28 वर्षीय विकास की मौत शुरू में संदिग्ध परिस्थितियों में बताई गई थी। उसका शव गांव के पास बने एक ईंट भट्‌ठे के दलदल जैसे गड्ढे से बरामद हुआ था। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी।


कारोबारी पार्टनर पर शक

शुरुआत में मृतक की मां कुसुमलता ने बेटे के कारोबारी पार्टनर अक्षय और एक जेसीबी ऑपरेटर शालू राम पर हत्या का शक जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।


पत्नी ही निकली मुख्य साजिशकर्ता

जांच के दौरान सामने आया कि हत्या की मुख्य साजिशकर्ता खुद मृतक की पत्नी पूजा थी। पुलिस का दावा है कि पूजा और कारोबारी पार्टनर अक्षय के बीच अवैध संबंध थे। इसी कारण पति विकास को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई।


ऐसे दी गई थी हत्या को अंजाम

10 जून की सुबह विकास अपने घर से रोज की तरह काम के लिए निकला था। तभी आरोपी अक्षय ने उसके सिर पर हथौड़ा मारा और जेसीबी ऑपरेटर शालू राम ने जेसीबी मशीन का बॉकेट मारकर उसकी जान ले ली। हत्या के बाद विकास की मौत की सूचना उसकी पत्नी पूजा को खुद आरोपी अक्षय ने फोन पर दी थी।


पुलिस की कार्रवाई

झज्जर सीआईए टीम ने लगातार जांच के बाद पूरे मामले की परतें खोलीं। एफएसएल टीम से मिले साक्ष्यों और गहन पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इससे पहले ही अक्षय और शालू राम दोनों को जेल भेजा जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *