• Mon. Sep 7th, 2026

Jind में क्रूजर से टकराई रोडवेज बस, 9 की मौत, 9 घायल

करनाल के 6 लोगों की मौत: हरिद्वार अस्थि विसर्जन जाते समय ट्रक से टकराई कारकरनाल के 6 लोगों की मौत: हरिद्वार अस्थि विसर्जन जाते समय ट्रक से टकराई कार

Jind Road accident, जींद में भिवानी रोड पर शनिवार सुबह रोडवेज बस और सवारी गाड़ी में हुई टक्कर में दो महिलाओं सहित नौ लोगों की मौत हुई जबकि नौ अन्य घायल हो गए। घटना के बाद बस चालक फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल सात लोगों को बेहतर इलाज के लिए पीजीआई भेजा गया है। आठ शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। नौवें शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है।

पुलिस ने बताया कि भिवानी डिपो की एक रोडवेज बस आज सुबह जींद से भिवानी जा रही थी। पुलिस के अनुसार रास्ते में बीबीपुर और ईगराह गांव के बीच रोडवेज की सामने से आ रही सवारी गाड़ी ‘ट्रैक्स क्रूजर’ से भीषण टक्कर हो गई।

Toll Plaza कर्मी को जगह खाली करने की दी धमकी, तीन गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सुखविन्दर, मनोज, उर्मिला, संजय, राहुल, रवि तथा एक अन्य प्रौढ़ व्यक्ति के अलावा सवारी गाड़ी के चालक हरदीप की मौत जींद में हुई जबकि शाम को पीजीआई में बिमला की मौत हो गई।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *