• Thu. Sep 3rd, 2026

पिस्तौल साफ करते वक्त चली गोली, फौजी की पत्नी के कंधे में लगी – अस्पताल में भर्ती

पिस्तौल साफ करते वक्त चली गोली, फौजी की पत्नी के कंधे में लगी – अस्पताल में भर्ती पिस्तौल साफ करते वक्त चली गोली, फौजी की पत्नी के कंधे में लगी – अस्पताल में भर्ती

जींद (हरियाणा): जींद जिले के जुलाना क्षेत्र के जैजैवंती गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक फौजी अपनी पिस्तौल साफ कर रहा था और अचानक गोली चल गई। यह गोली उसकी पत्नी के कंधे में जा लगी। घायल महिला को पहले नागरिक अस्पताल जींद में भर्ती कराया गया, जहां से रोहतक के निजी अस्पताल में रेफर किया गया।

पीड़िता ममता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका पति सुंदर भारतीय सेना में कार्यरत है। घटना 14 अप्रैल की है जब वह घर में अपनी पिस्तौल की सफाई कर रहा था। ममता भी पास में बैठी थी। इसी दौरान अचानक पिस्तौल से गोली चल गई जो सीधे उसके कंधे में जा लगी।

गोली लगते ही वह ज़मीन पर गिर गई। आनन-फानन में सुंदर उसे लेकर जींद नागरिक अस्पताल गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। इसके बाद इलाज के लिए ममता को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। इलाज के बाद वह हांसी के एक अस्पताल में भी भर्ती रही।

स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद 29 अप्रैल को ममता ने पुलिस को बयान दिया कि यह घटना पूरी तरह से एक हादसा थी और इसमें किसी की कोई गलती नहीं थी। ममता के माता-पिता ने भी यही पुष्टि की कि यह एक दुर्घटनावश हुआ हादसा है।

पुलिस कार्रवाई:
जुलाना थाना पुलिस ने ममता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Jind News, Haryana Crime News, Julana News, JaiJaiwanti Village, Soldier Gun Accident, Army Man Cleans Pistol, Wife Shot Accidentally, Jind Hospital, PGI Rohtak, Accidental Firing, Pistol Mishap, Haryana Police, Mamta Shot Incident, Julana Police Case, Domestic Gun Accident

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *