• Sat. Sep 12th, 2026

JJP को बड़ा झटका :प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने पार्टी छोड़ने का किया एलान

हरियाणा। हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले JJP पार्टी को बड़ा झटका लगने वाला है। जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने स्वयं इस बात का एलान करते हुए कहा है कि वह अब जजपा के साथ नहीं रहेंगे।उन्होंने कहा किस पार्टी में जाऊंगा यह फैसला अभी नहीं लिया, जल्द ही फैसला लूंगा।

पार्टी के सूत्रों का कहना है कि निशान सिंह पार्टी के सीनियर नेताओं के कुछ फैसलों से सहमत नहीं हैं। यही वजह है कि वह अब सात साल बाद जजपा से नाता तोड़ने जा रहे हैं।

 

देवेंद्र बबली के लिए छोड़ी टोहाना सीट
उनके इस्तीफे के पीछे की एक और वजह भी सामने आ रही है। साल 2019 के चुनाव में टोहाना विधानसभा क्षेत्र से सरदार निशान सिंह जजपा की टिकट के प्रमुख दावेदार थे। मगर ऐन वक्त पर कांग्रेस की टिकट नहीं मिलने पर देवेंद्र सिंह बबली ने जजपा का दामन थामा। बबली के मजबूत दावेदार होने के चलते पार्टी नेताओं के आग्रह पर निशान सिंह ने टोहाना सीट बबली के लिए छोड़ दी। बाद में बबली टोहाना से जीते और साल 2021 में प्रदेश की गठबंधन सरकार में पंचायत मंत्री भी बने।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *