• Wed. Jun 10th, 2026

सोनीपत : चिकन प्वाइंट में चल रहे अवैध अहाता पर CM फ्लाइंग व आबकारी विभाग ने मारा छापा ,अंदर सात लोग ……

सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में चिकन प्वाइंट के नाम पर चल रहे अवैध अहाता पर CM फ्लाइंग व आबकारी विभाग ने छापा मारा है। इस दौरान टीम को वहां सात लोग शराब व बीयर पीते मिले हैं। आबकारी विभाग के निरीक्षक ने संचालक के खिलाफ सेक्टर-27 थाना में शिकायत देकर आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

 

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उडऩदस्ता की टीम को सूचना मिली थी कि हुडा पार्क के पास बनीज चिकन प्वाइंट में अवैध अहाता चलाया जा रहा है। जिस पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के निरीक्षक सुनील कुमार के साथ आबकारी की टीम मौके पर पहुंची। वहां पर टीम को दिल्ली कैंप का राजकुमार मिला। उसने चिकन प्वाइंट के परिसर में राजकुमार ने दुकान के सामने खुले में पांच मेज रखकर 22 कुर्सी डाल रखी थी।

दो मेज पर सात लोग शराब व बीयर पीते मिले। फरीदाबाद के राजीव कुमार से एक साल पहले 10 हजार रुपये महीना किराए पर ली थी। वह दुकान पर चिकन, पनीर, चाप, पानी सोढा आदि बेचता है। लोग ठेके से शराब लाकर यहां बैठकर पी लेते हैं। जिससे उनका सामान बिक जाता है।

इसके बाद सेक्टर-27 थाना पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। चिकन प्वाइंट संचालक से शराब पिलाने के लिए लाइसेंस दिखाने को कहा तो वह कोई लाइसेंस नहीं दिखा सका। आरोपी को सेक्टर-27 थाना पुलिस को सौंप दिया और पुलिस ने अपनी आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *