• Fri. Sep 11th, 2026

जजपा का बढ़ा कुनबा ,पूर्व MLA राव बहादुर सिंह ने कांग्रेस छोड़ जेजेपी की ज्वाइन

हरियाणा। जजपा का आज कुनबा बढ़ गया जब पूर्व MLA राव बहादुर सिंह ने कांग्रेस छोड़ जेजेपी ज्वाइन कर ली। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की उपस्थिति में उन्होंने चंडीगढ़ में जननायक जनता पार्टी (JJP) ज्वाइन कर ली है। पूर्व डिप्टी सीएम ने पार्टी में शामिल होने पर उनका स्वागत किया। जजपा उन्हें भिवानी-महेंद्रगढ़ से लोकसभा उम्मीदवार बनाने की तैयारी कर रहे है।जजपा में शामिल होने से पहले ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी को इस्तीफा भेज दिया था, जिसके बाद यह चर्चाएं हो रही थीं कि वह जजपा में शामिल होंगे। उसके कुछ घंटे बाद ही जजपा के चंडीगढ़ स्थित ऑफिस में उन्होंने जजपा में शामिल होने की घोषणा कर दी।

जजपा में लोकसभा की तैयारियां

लोकसभा चुनाव को लेकर जजपा इन दिनों सभी 10 लोकसभा सीटों पर मंथन कर रही है। अब तक जेजेपी ने 7 लोकसभाओं पर चुनाव लड़ने बारे रणनीति बनाई है। हाल ही में दिल्ली में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा के पार्टी पदाधिकारियों के साथ जजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने चर्चा की थी, जिसमें तय किया गया था कि नांगल चौधरी से पूर्व कांग्रेसी विधायक इस सीट से अच्छे उम्मीदवार होंगे। इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जेजेपी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने भिवानी-महेंद्रगढ़ के जेजेपी पदाधिकारियों के सुझाव लेते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।

प्रत्याशियों की घोषणा

अब जल्द ही वरिष्ठ जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला सिरसा जिले में सिरसा और हिसार लोकसभा के पदाधिकारियों की राय जान चुके हैं। करनाल लोकसभा के पदाधिकारियों के साथ भी दुष्यंत चौटाला बैठक कर चुके हैं। इससे पहले जेजेपी कुरुक्षेत्र, अंबाला, गुरुग्राम, सोनीपत, फरीदाबाद और रोहतक लोकसभा की बैठकें कर चुकी है। संभावना है कि इसी सप्ताह जजपा अपने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *