• Sat. Sep 12th, 2026

कैथल: दिनदहाड़े ब्यूटीशियन पर फायरिंग, बाल-बाल बची, CCTV में कैद हुआ आरोपी

Byalakhharyana@123

Mar 21, 2025
Kaithal: Beautician attacked with weapons in broad daylight, narrowly abducted, CCTV footage caught the scamKaithal: Beautician attacked with weapons in broad daylight, narrowly abducted, CCTV footage caught the scam

कैथल | 21 मार्च 2025 हरियाणा के कैथल में दिनदहाड़े ब्यूटीशियन पर फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोपी, जो पीड़िता का रिश्तेदार बताया जा रहा है, ब्यूटी पार्लर में घुसा और पिस्टल से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली महिला के गले को छूकर निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गई। वारदात का वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोपी को भागते हुए देखा जा सकता है।

पुरानी रंजिश में चली गोली

मामला पुंडरी के ब्रह्मानंद कॉलोनी का है, जहां मन्नत मेकओवर एंड हेयर सैलून में यह वारदात शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे हुई। पीड़िता उर्मिला अपने पार्लर में काम कर रही थी, तभी उसके पति के चाचा का बेटा बीरबल अवैध हथियार लेकर वहां पहुंचा और गोली चला दी। गोली उर्मिला के गले को छूते हुए निकल गई। वहां मौजूद लोगों ने उर्मिला को बचाया, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया।

आरोपी पहले भी कर चुका है काम

जानकारी के अनुसार, आरोपी बीरबल पहले इसी पार्लर में काम सीख चुका है। पुलिस का मानना है कि पुरानी रंजिश के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी अपने साथी के साथ बाइक पर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में उसे भागते हुए देखा गया है।

आरोपी पर दर्ज हैं कई आपराधिक केस

पुंडरी थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि आरोपी बीरबल नशे का आदी है और उसके खिलाफ लूट, डकैती और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।

CCTV फुटेज बना सुराग

फायरिंग की यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिससे पुलिस को जांच में अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की संभावना है।

Tags: #कैथल #Crime #फायरिंग #BeautyParlor #CCTV #हरियाणा #BreakingNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *