• Tue. Aug 25th, 2026

हरियाणा में कंवरपाल गुर्जर ने किया बड़ा एलान ,मंत्रिमंडल से लेकर CM को लेकर तोड़ा सस्पेंस ,ये होंगे नए CM

चंडीगढ़।हरियाणा में मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने द्वारा बड़ी अहम जानकारी दी है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से मंगलवार यानि आज सुबह CM मनोहर लाल समेत उनके पूरे मंत्रिमंडल ने इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद ये चर्चा बनी हुई थी की नया सीएम कौन होगा। लेकिन अब एक बड़ी खबर सामने आयी है। मंत्री कंवरपाल गुजर ने बताया है कि सीएम पद पर सीएम मनोहर लाल बने रहेंगे सिर्फ मंत्रिमंडल में बदलाव होगा। ये भी इसलिए क्योंकि जजपा से भाजपा अपना गठबंधन तोड़ने जा रही है।

हरियाणा में लोकसभा चुनाव लगातार चर्चा का विषय बनता जा रहा है। आज सुबह ही राजभवन पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने अपने मंत्रिमंडल के साथ सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राज्यपाल ने सभी मंत्रियों के इस्तीफे मंजूर कर लिए है। अब नए सिरे से मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा। मनोहर लाल दोबारा सीएम पद की शपथ लेंगे। बताया जा रहा है कि हरियाणा में सीएम के अलावा दो डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं। डिप्टी सीएम जेपी दलाल और रणजीत चौटाला बन सकते हैं। कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि मनोहर लाल ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे, सिर्फ मंत्रिमंडल में बदलाव होगा। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल नए सिरे से पूरी कैबिनेट के साथ शपथ लेंगे। कैबिनेट में 5 नए चेहरे होंगे।

थोड़ी देर में जजपा की बैठक

जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला अपने दिल्ली आवास पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम में अजय सिंह चौटाला का बयान कुछ देर में दिल्ली आवास पर जेजेपी नेताओं के साथ बैठक के बाद दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *