• Mon. Aug 24th, 2026

करनाल: एनकाउंटर में घायल यूपी एसटीएफ इंस्पेक्टर सुनील ने तोड़ा दम

Byalakhharyana@123

Jan 22, 2025
Karnal: UP STF Inspector Sunil, injured in an encounter, diesKarnal: UP STF Inspector Sunil, injured in an encounter, dies

गुरुग्राम में भर्ती उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के इंस्पेक्टर सुनील ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। वह सोमवार रात शामली में बदमाशों के साथ हुए एनकाउंटर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल अवस्था में उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एनकाउंटर के दौरान इंस्पेक्टर सुनील ने अपनी टीम का नेतृत्व किया था।

ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत

इंस्पेक्टर सुनील का मंगलवार को ऑपरेशन किया गया था, जिसमें डॉक्टरों ने उनकी शरीर से गोलियां निकाल दी थीं। हालांकि, गोली लगने से उनका लिवर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके कारण उनकी हालत बिगड़ गई। बुधवार को उनकी मौत की पुष्टि घरौंडा के डीएसपी मनोज कुमार ने की।

परिवार में शोक की लहर

शहीद इंस्पेक्टर सुनील अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। दोनों बच्चे शादीशुदा हैं। उनके निधन की खबर से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

एनकाउंटर में चार बदमाश ढेर

सोमवार को हुए इस एनकाउंटर में एसटीएफ की टीम ने चार बदमाशों को मार गिराया था। इनमें से तीन बदमाश हरियाणा के रहने वाले थे। करनाल के सतीश और मनवीर तथा सोनीपत के मंजीत शामिल थे। चौथा बदमाश सहारनपुर का अरशद था।

शामली एसपी ने दी जानकारी

शामली के एसपी रामसेवक गौतम ने जानकारी दी कि इंस्पेक्टर सुनील के निधन की सूचना मिलने के बाद एक विशेष टीम को गुरुग्राम भेजा गया है। शहीद इंस्पेक्टर के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *