• Sat. Apr 1st, 2023

किसान आंदोलन कांग्रेस पार्टी की देन : मनीष ग्रोवर

Kisan Andolan Congress Party's gift: Manish Grover

रोहतक, 15 सितम्बर। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह द्वारा हरियाणा में किसानों द्वारा उपद्रव फैलाने की बात कहे जाने पर आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के कार्यकत्र्ताओं ने जिला अध्यक्ष राजकुमार सुनारियां के नेतृत्व में स्थानीय छोटू राम चौंक पर अमरेन्द्र सिंह व राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस अवसर पर पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह पंजाब के अराजक तत्वों द्वारा हरियाणा को जलवाना चाहते हैं। जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जायेगा। मनीष ग्रोवर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार किसानों को बहकाकर उन्हें सरकार के विरूद्ध खड़ा करने का काम कर रही है। किसान आंदोलन भी कांग्रेस पार्टी की ही देन है तथा पूरी तरह से राजनीतिक है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पहले ही किसानों के हितों में व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है।

किसानों को एमएसपी से ज्यादा भाव मिल रहे हैं लेकिन फिर भी कांग्रेस पार्टी अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए किसानों के नाम का दुरूपयोग कर रही है। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सुनारियां ने कहा कि हरियाणा के किसानों को मंडियों में सुनिश्चित दाम दिये जा रहे हैं। प्रदेश की मंडियों में किसानों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। किसानों के लिए बड़े स्तर पर फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाये जा रहे हैं। बागवानी के क्षेत्र में कार्य करने वाले किसानों को अनुदान भी दिया जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जारी किसान सम्मान निधि का पैसा भी किसानों को लगातार मिल रहा है। 

राजकुमार सुनारियां ने कहा कि इस कथित किसान आंदोलन को शुरू करने में पंजाब के किसानों का बड़ा धड़ा रहा है जोकि पूरी तरह से कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रायोजित है। पंजाब का किसान बदहाल है तथा अब उसे हरियाणा में उपद्रव मचाने के लिए उकसाया जा रहा है। आंदोलन की आड़ में कांग्रेस पार्टी सरकार को घेरने के असफल प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर आंदोलनकारियों द्वारा प्रदेश में कहीं भी उपद्रव फैलाया गया तो उसकी पूरी भरपाई भी उनसे ही की जायेगी।

इस अवसर कांग्रेस नेता राहुल गांधी व कैप्टन अमरेन्द्र सिंह का पुतला फूंका तथा मुर्दाबाद के नारे लगाये गये।  इस अवसर पर मुख्य रूप से सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, सतीश नांदल, जिलाध्यक्ष अजय बंसल, मेयर मनमोहन गोयल, महामंत्री सतीश आहूजा, राजेश भालौठ, रणबीर ढ़ाका, युवा मोर्चा के अध्यक्ष नवीन ढुल, पूर्व मेयर रेणू डाबला, अजय खूंडिया, एससी मोर्चा के अध्यक्ष सुरेश किराड़, सुरेन्द्र बंसल, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सत्यवान गुलिया, सुरजीत जसिया, बलवान कौशिक, सुमित हुड्डा, सुनील चेयरमैन, उदयभान, ढीला पहलवान गरनावठी, जितेन्द्र ठेकेदार, परमजीत, सतीश, भूप जांगड़ा, राजबीर राठी, सूरज रसवंत, बलवान कौशिक, मनीष दांगी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऊषा शर्मा, आशा शर्मा, चेतना अरोड़ा, राजरानी शर्मा, संगीता सिंगला, वीना सिक्का, रानी किराड़, सुनीता सेन, सुमित्रा देवी, सुनीता मेहन्दीरत्ता, रेखा जैन, अन्जू डावरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *