• Tue. Sep 1st, 2026

Kisan Maha Panchayat के लिए आज इकट्ठा होंगे हजारों किसान

Kisan Maha Panchayat, आज रामलीला मैदान में किसान महापंचायत न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गारंटी को लेकर दबाव डालने के मकसद से हजारों किसान जुटेंगे। इस लिहाज से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

दिल्ली पुलिस ने 2,000 से अधिक सुरक्षा कर्मियों को आयोजन स्थल पर तैनात किया है। भीड़ के प्रबंधन के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी अनधिकृत व्यक्ति आयोजन स्थल में प्रवेश नहीं करे तथा कानून व्यवस्था का पालन हो।

दिल्ली यातायात पुलिस द्वारा जारी परामर्श के अनुसार, महापंचायत में 15,000-20,000 लोगों के हिस्सा लेने की संभावना है।

यातायात पुलिस अधिकारी ने कहा कि आम लोगों और मोटर वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे रामलीला मैदान के आस पास के मार्ग, विशेषकर अजमेरी गेट चौक होते हुए दिल्ली गेट से जेएलएन मार्ग पर यात्रा करने से बचें।

CM Khattar बोले, अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाना हमारा उद्देश्य

किसान यूनियन के साझा मंच संयुक्त किसान मोर्चा ने रविवार को जारी एक बयान में कहा, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर वैधानिक गारंटी को लेकर दबाव बनाने के उद्देश्य से किसान महापंचायत आयोजित की जा रही है।

बयान में कहा गया है कि विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से लाखों किसान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली आ रहे हैं।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *