• Tue. Sep 15th, 2026

भारत-पाक तनाव के बीच KUK की 9-10 मई की परीक्षाएं स्थगित: छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया फैसला

Byalakhharyana@123

May 9, 2025
भारत-पाक तनाव के बीच KUK की 9-10 मई की परीक्षाएं स्थगित: छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया फैसलाभारत-पाक तनाव के बीच KUK की 9-10 मई की परीक्षाएं स्थगित: छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया फैसला

कुरुक्षेत्र | संवाददाता
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए 9 और 10 मई को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह एहतियाती कदम उठाया है।

प्रशासन ने जारी किया नोटिफिकेशन
यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देश पर परीक्षाएं स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। लोक संपर्क निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि हालात को ध्यान में रखते हुए यह फैसला छात्रों की भलाई को ध्यान में रखकर लिया गया है। परीक्षा की नई तिथियां जल्द घोषित की जाएंगी।

छात्रों और अभिभावकों की चिंता को समझते हुए लिया गया कदम
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से हरियाणा के कई जिलों के कॉलेज संबद्ध हैं, और देश-विदेश के हजारों छात्र यहां अध्ययनरत हैं। इनमें से कई छात्र सीमा से सटे इलाकों से आते हैं। तनावपूर्ण हालात में छात्रों पर मानसिक दबाव बढ़ सकता है। प्रशासन ने इस बात को ध्यान में रखते हुए यह संवेदनशील निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *