• Sat. Sep 12th, 2026

LOK Sabha Chunav : भारत में आखिर क्यों नोटा का बटन दबाने के लिए मजबूर हुआ इंदौर, बना दिया रिकॉर्ड

LOK Sabha Chunav : 2024 से पहले भारत में नोटा का सबसे अधिक वोट का रिकार्ड बिहार की गोपालगंज सीट का रहा। यहां पर नोटा को 51 हजार 660 वोट मिले थे। दूसरे क्रम पर पश्चिम चंपारण में 45,609 वोट नोटा को मिले थे, लेकिन दोनों सीटों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इंदौर लोकसभा सीट पर नोटा को दो लाख से अधिक वोट मिल गए हैं। इंदौर में पिछले चुनाव में नोटा को पांच हजार वोट मिले थे।

लेकिन अब की बार ऐसा क्यों हुआ कि लोगों ने इतनी तादाद में नोटा का बटन दबा दिया कि अपने आप में कीर्तिमान स्थापित हो गया ? दरअसल हुआ ये था कि कांग्रेस उम्मदवार अक्षय कांति बम ने इंदौर से अपना नामांकन वापस ले लिया था जिसकी वजह से कांग्रेस के पास कोई उम्मीदवार मैदान में नही था जिसके चलते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जनता से अपील की थी कि नोटा को वोट करें। साथ ही कांग्रेस ने नोटा के प्रचार में अभियान भी चलाया था। जिस वजह से इतनी तादाद में नोटा को चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *