• Fri. Sep 4th, 2026
Smart City ConclaveSmart City Conclave

India Smart City Conclave में MP सबसे अच्छा राज्य बनकर उभरा है। इंदौर में आयोजित पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बधाई देने के साथ-साथ महिला सुरक्षा के प्रभावी उपाय अपनाने की जरूरतों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विकास की तमाम कवायदों के बीच समाज में महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने की दिशा में अभी लंबा सफर तय करना है।

मध्यप्रदेश को 13 अवॉर्ड, राष्ट्रपति बोलीं- सपनों और जरूरतों के आधार पर बनाएं रोडमैप

इण्डिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड्स कॉन्टेस्ट-2022 में मध्यप्रदेश की 5 स्मार्ट सिटी को अलग-अलग कैटेगरी में कुल 13 अवार्ड मिले। मध्यप्रदेश को बेस्ट स्टेट का अवार्ड मिला। इंदौर नेशनल स्मार्ट सिटी अवार्ड में पूरे भारत में पहले नंबर पर रहा। प्रोजेक्ट अवार्ड्स में स्मार्ट सिटी इंदौर को 5, भोपाल को एक, जबलपुर को 2, ग्वालियर और सागर को एक-एक अवार्ड मिले। समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, इन्दौर ने भारत के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में अपना विशिष्ट स्थान बनाए रखा है। इंदौर देश की स्मार्ट सिटीज में भी सबसे ऊपर है।

मध्य प्रदेश दौरे के दौरान इंदौर में हुए इंडियन स्मार्ट सिटी कान्क्लेव 2023 में शरीक हुईं राष्ट्रपति मुर्मू ने स्मार्ट सिटी के विकास और भावी इंफ्रास्ट्रक्चर के मुद्दे पर कहा, विकास का रोडमैप शहरों और नागरिकों की जरुरत का आकलन करने के बाद ही तैयार किया जाना चाहिये। उन्होंने इंदौर निवासियों के साथ-साथ राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उनकी पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने राज्य के सभी स्मार्ट शहरों में किए जा रहे कार्यों से जुड़े लोगों की सराहना भी की।

बढ़ते शहरीकरण और जनसंख्या के बारे में राष्ट्रपति ने कहा, वर्ष 2047 तक भारत की शहरी आबादी लगभग 46 करोड़ से बढ़कर 87 करोड़ से अधिक हो जाएगी। आज से 24 साल बाद हमारे 50 प्रतिशत से अधिक देशवासी शहरी क्षेत्रों में रहेंगे। उन्होंने कहा, आंकड़ों से यह संदेश मिलता है कि शहरों और नगरवासियों की बढ़ती आकांक्षाओं और जरूरतों को ध्यान में रखकर ही भविष्य का रोडमैप तैयार करना होगा। शहरों में जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय स्तर पर काम किए जाने की भी जरूरत है।

ऊर्जा की जरूरतों और ग्लोबल वॉर्मिंग जैसी चुनौतियों के मामले में राष्ट्रपति ने कहा, ग्रीन बिल्डिंग और रिन्यूएबल एनर्जी पर जोर दिया जा रहा है, लेकिन इन क्षेत्रों में और अधिक व्यापक स्तर पर काम करने की जरूरत है। राष्ट्रपति ने स्मार्ट सिटी में सीसीटीवी के बढ़ते इस्तेमाल, सभी 100 स्मार्ट शहरों में इन्टीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, डेटा के आधार पर फैसले लेने की सराहना की उन्होंने कहा। नागरिकों खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने इंदौर के अलावा सूरत, कोहिमा, श्रीनगर और कई अन्य शहरों में जन-भागीदारी और व्यवस्थित शहरीकरण के सफल उदाहरणों का जिक्र करते हुए सभी देशवासियों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने की अपील भी की।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *