• Fri. Sep 4th, 2026

President Droupadi Murmu इंदौर के स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव में बोलीं, MP भारत का गौरव, देशभर में स्वस्थ समाज विकसित करने पर जोर

President Droupadi MurmuPresident Droupadi Murmu

President Droupadi Murmu इंदौर दौरे पर पहुंचीं। उन्होंने इंडिया स्मार्ट सिटीज अवॉर्ड कॉन्टेस्ट 2022 में मध्यप्रदेश को देश का बेस्ट स्टेट चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने मध्य प्रदेश को देश गौरव बताते हुए राज्य के सभी निवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।राष्ट्रपति ने कहा, ये खुशी की बात है कि वाराणसी, गुवाहाटी, अहमदाबाद जैसी स्मार्ट सिटीज में नदियों के किनारे पब्लिक प्लेस विकसित किए जा रहे हैं।

सुरक्षा और कानून व्यवस्था के मामले में शानदार काम

उन्होंने कहा, ‘मुझे यह जानकर प्रसन्नता हो रही है कि सभी 100 स्मार्ट शहरों में Integrated Command and Control Centre संचालित हैं जो data का उपयोग करके, उस पर आधारित निर्णय ले रहे हैं। हमारे नागरिकों – खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों – की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। CCTV surveillance कैमरे आज कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में मदद कर रहे हैं।’

स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव में राष्ट्रपति मुर्मू ने रिवर फ्रंट विकसित करने और झीलों के साथ-साथ दूसरी वॉटर बॉडी को दोबारा जिंदा करने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने रिवर फ्रंट के साथ-साथ टूरिज्म को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर काम करने वाली संस्थानों और लोगों को भी बधाई दी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छता को प्राथमिकता देने के साथ-साथ सेहतमंद समाज बनाने पर जोर देते हुए कहा, हमें पूरे देश में सुरक्षित, स्वच्छ और स्वस्थ समाज विकसित करना है। उन्होंने कहा, कई स्मार्ट सिटीज ऐसी हैं जहां ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से जिम्मेदार बनने की अपील करते हुए कहा, अपने शहर और आसपास रहने वाले लोगों के प्रति अपने कर्तव्य को समझने का भी आह्वान किया। राष्ट्रपति ने डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए, लोगों को संबंधित विभागों के साथ सहयोग की जरूरत है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *