• Tue. Aug 18th, 2026

कुरुक्षेत्र में बड़ा हादसा: स्कूल वैन और कार की भिड़ंत ,सात बच्चे घायल

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के लाडवा रोड पर यू -टर्न के दौरान स्कूल वैन और कार की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसके बाद जख्मी बच्चों को तुरंत आसपास के लोगों ने वेन से निकालकर पीएचसी पिपली पहुंचाया।जहां से उनको शहर निजी अस्पताल ले जाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने अपनी आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्लोब टेगौर स्कूल की वैन सुबह करीब आठ बजे बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी।इस दौरान बजीदपुर मोड़ के निकट स्कूल वैन चालक ने अचानक वैन को यू-टर्न कट पर मोड़ दिया। जिससे लाडवा की तरफ से आई कार स्कूल वैन से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि वैन में सवार सभी बच्चे घबराकर रोने लगे। जिसके बाद राहगीरों ने उनको अस्पताल में दाखिल करवाया और सूचना पुलिस को दी।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में पांच से सात बच्चों को चोटें आई। वहीं वेन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई, जिसमें साफ तौर पर वैन चालक की गलती दिखाई दे रही है। फिलहाल निजी अस्पताल में बच्चों का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *