• Fri. Sep 11th, 2026

हरियाणा : गुरुग्राम में डंपिंग प्लांट में लगी भीषण आग बेकाबू , धूएं की काली घटा छाई

हरियाणा। हरियाणा के गुरुग्राम के बंधवाड़ी डंपिंग यार्ड में लगी भीषण आग पर करीब 7 घंटे के बाद भी काबू नहीं पाया गया है। वहीं दूसरी तरफ आग की लपटों के साथ धूएं की काली घटा उठ रही है जिससे लोगों को साँस लेना मुश्किल हो गयी है।मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दर्जन भर गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।आग किन कारणों से लगी, इसका तो खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन गनीमत ये रही कि इससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

जानकारी के अनुसार गुरुग्राम में बंधवाड़ी गांव के पास बने डंपिंग प्लांट में कूड़े के बड़े ढ़ेर लगे हुए हैं। सोमवार सुबह करीब 5 बजे कूड़े के इस ढ़ेर में आग सुलग गई।जिसके बाद आग की लपटें व धूआं का गुब्बार दूर से दिखने लगा। आग की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। लेकिन आग और बढ़ती चली गयी जिसको लेकर फरीदाबाद फायर ब्रिगेड से भी गाड़ियां मंगाई गई।

फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। डंपिंग यार्ड में आग से उठने वाले धुएं से आसपास के इलाकों में बुरा हाल हो गया है।लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *