• Fri. Aug 28th, 2026

हरियाणा में शर्मसार हुई ममता ,जन्म देते ही झाड़ियों में नवजात को फेंका

हरियाणा। हरियाणा में एक बार फिर ममता शर्मसार हो गयी जब जन्म देते ही पॉलिथीन में लपेट झाड़ियों में नवजात बच्ची फेक दी। ।मामला यमुनानगर का है जहां कुछ समय पहले ही जन्मी नवजात स्टेडियम के पास झाड़ियां में मिली। राह से गुजरती महिला ने बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पुलिस को इसकी सुचना दी जिसके बाद पुलिस ने नवजात को रेस्क्यू कर नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। और जन्म देने वाली महिला के खिलाफ जुवेनाइल एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार यमुनानगर के सेक्टर 17 थाना क्षेत्र में तेजली स्टेडियम के पास झाड़ियां में नवजात मिली है। नवजात कुछ समय पहले ही जन्मी है। वहां से गुजर रही महिला को नवजात के रोने की आवाज आई तो उन्होंने उसे उठाया। इसके बाद महिला ने ही पुलिस को इसके बारे में बताया। पुलिस ने नवजात को रेस्क्यू कर नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर उसकी देखरेख कर रहे हैं।सुचना मिलते ही नवजात को जन्म देने वाली युवती व उसे यहां फेंकने वाले की तलाश की जा रही है।

मंगलवार की रात लगभग 10 बजे सीमा नाम की महिला तेजली स्टेडियम के पास से गुजर रही थी। तभी उसने पिछली दीवार के पास नवजात के रोने की आवाज आई।उसने देखा तो झाड़ियां में पानी में एक नवजात लिपटी हुई थी। नवजात खून से भी लथपथ थी। जिससे यही अंदेशा है कि नवजात को कुछ समय पहले ही जन्म दिया गया था।ऐसा लग्ग रहा था कि लोक लाज के दर से उसे यहां फेंक दिया गया।

महिला सीमा नवजात को उठाकर अपने घर ले आई। पति को उन्होंने इस बारे में पूरी जानकारी दी। जिस पर उनके पति ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस उनके घर पहुंची और नवजात को अपने साथ लेकर अस्पताल में दाखिल कराया।

पीएमओ डॉक्टर दिव्या मंगला का कहना है कि नवजात को निक्कू वॉर्ड में दाखिल किया गया है।डॉक्टर उसकी निगरानी कर रहे हैं। अभी उसकी हालत के बारे में कुछ करना जल्दबाजी होगी। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *