• Sun. Sep 6th, 2026

जूतों में सोने की तस्करी के आरोप, IGI हवाईअड्डे पर व्यक्ति गिरफ्तार

ByAlka

Jun 7, 2023

IGI, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे पर करीब 1.13 करोड़ रुपये मूल्य के दो किलोग्राम सोने की तस्करी करने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

सीमा शुल्क अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आरोपी के पास जूतों की एक जोड़ी में छिपाकर रखा गया सोना था।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति को उसकी संदिग्ध गतिविधियों के कारण हवाईअड्डे पर हिरासत में लिया गया था।

Khalistani नेटवर्क से जुड़े लोगों के घर NIA की छापेमारी

अधिकारी ने कहा, सामान की विस्तृत जांच और यात्री की व्यक्तिगत तलाशी के बाद हमने 1,13,10,074 रुपये मूल्य का 2,156 ग्राम सोना बरामद किया। जब्त सोने को सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया गया है।

उसे सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 104 के तहत गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल मामले की आगे की जांच चल रही है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *