• Sun. Sep 6th, 2026

Varanasi पहुंचे ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य, पुष्पवर्षा कर भक्तों ने किया स्वागत

Varanasi, माता वैष्णों देवी का दर्शन कर त्रिदिवसीय प्रवास के बाद ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य महाराज बुधवार को काशी पहुंचे। सोनारपुरा चौराहा पर पहुंचने पर सन्तों व भक्तों के भारी भीड़ ने डमरू के थाप पर पुष्पवर्षा व जयकारे के साथ उनका स्वागत व वंदन किया।

यह जानकारी मीडिया प्रभारी सजंय पाण्डेय ने दी। उन्होंने बताया कि शंकराचार्य जी महाराज का बाबतपुर एयरपोर्ट पर वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश उपाध्याय,सतीश अग्रहरी,चांदनी चौबे के नेतृत्व में भक्तों ने स्वागत किया।

महाराज जी ने श्री विद्या मठ में उपस्थित संतों भक्तों को अपना आशीष प्रदान किया। एक प्रश्न के उत्तर में पूज्यश्री ने कहा कि धर्म का मेरुदंड काशी नगरी शुरू से सम्पूर्ण विश्व का मार्गदर्शन करती रही है। काशीवास का सौभाग्य विरले ही प्राप्त होता है। काशीवासियों को दृढ़ता से धर्म का पालन कर अपने जन्म को सफल बनाना चाहिए।

Tamanna Bhatia की तस्वीरों पर फैन्स ने ऐसे किया रिएक्ट 

इस दौरान साध्वी पूर्णम्बा,साध्वी शारदम्बा, ज्योतिर्मठ के मुख्य कार्याधिकारी चन्द्रप्रकाश उपाध्याय, मीडिया प्रभारी सजंय पाण्डेय, डॉ गिरीश चन्द्र तिवारी, बसंत राय भट्ट, यतींद्र चतुर्वेदी, कीर्ति शुक्ला, सौरभ शुक्ला,सुनील शुक्ला, सतीश अग्रहरी, अशोक शाहू, जयन्तु शास्त्री,सुनील उपाध्याय, राकेश पाण्डेय, जंतलेश्वर यादव आदि लोग सम्मलित थे।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *