• Fri. Sep 4th, 2026

हरियाणा के हिसार में नाबालिक लड़की अफीम सप्लाई करते हुए गिरफ्तार ,लाखों में कीमत

हरियाणा के हिसार में जीआरपी पुलिस ने 12 साल की लड़की ढाई किलोग्राम अफीम सप्लाई करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिक लड़की को रेलवे स्टेशन पर लाखों रुपयों की अफीम सहित काबू किया। लड़की यह अफीम राजस्थान के जोधपुर जिले से लेकर आई थी। पुलिस ने लड़की के खिलाफ केस दर्ज करके अपनी आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पूछताछ जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार हिसार रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम 6 बजे जीआरपी पुलिस हिसार रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक लड़की रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 पर बैठी हुई है। उसने नीले रंग का लोवर व सफेद काली चैकदार शर्ट पहनी हुई है। जिसके पास नीले रंग का पिट्ठू बैग है, जिसमें अफीम हो सकती है।जो जोधपुर राजस्थान से अफीम लाकर हिसार में किसी व्यक्ति को सप्लाई करने के लिए आई है।

सूचना पर जीआरपी अलर्ट हो गई।जीआरपी ने एक टीम बनाई और लड़की को काबू कर लिया। बैग की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में 2.5 किलो अफीम निकली। जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपए है।पुलिस यह पता लगाने में जुट गयी है कि लड़की अफीम किसे सप्लाई करने आई थी और जोधपुर से किस व्यक्ति ने इसे हिसार में माल सप्लाई करने भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *