• Fri. Oct 2nd, 2026

MP में महिला किसानों को साल भर में मिलेगा 36000, ऐसे उठाएं लाभ

MP, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य सरकार की लाडली बहना योजना (Ladli Behna scheme) के तहत महिला लाभार्थियों को दिए जाने वाले 1,000 रुपये हर महीने चरणबद्ध तरीके से तीन गुना बढ़ाए जाएंगे.

इसका मतलब है कि अभी जिन महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये मिल रहे हैं, उसे भविष्य में बढ़ाकर तीन हजार रुपये कर दिया जाएगा. इस तरह साल में 36,000 रुपये की राशि महिलाओं को दी जाएगी.

इसमें वो महिलाएं भी शामिल हैं जो खेती-बाड़ी के काम में जुड़ी हैं. करीब 1.25 करोड़ महिलाओं को कवर करने वाली इस योजना की घोषणा मध्य प्रदेश में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले की गई है.

WhatsApp Chat को ट्रांसफर करना हुआ बहुत ही आसान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्योपुर में एक प्रोग्राम में कहा, (मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत) 12,000 रुपये की वार्षिक राशि को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर 36,000 रुपये प्रति वर्ष किया जाएगा.

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *