• Tue. Aug 25th, 2026

नफे सिंह राठी मर्डर :अभय चौटाला का बड़ा बयान ,दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ जारी

हरियाणा।नफे सिंह राठी मर्डर को लेकर अभय चौटाला का बड़ा बयान सामने आया है। एक तरफ विधानसभा सत्र में गृह मंत्री अनिल विज ने इनेलो प्रमुख नफे सिंह राठी के मर्डर में सीबीआई जांच का ऐलान किया है तो वहीं दूसरी तरफ अभय चौटाला का बड़ा दावा सामने आया है।

अभय चौटाला ने बताया कि उनकी एसपी से बात हुई है और एसपी ने बताया है कि उन्होंने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। FIR में नामित आरोपियों ने उत्तरप्रदेश में नफ़े सिंह पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। अभय चौटाला ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हत्याकांड में भाजपा के नेताओं का नाम आया है।

बता दें कि इनेलो के हरियाणा प्रमुख नफे सिंह राठी की रविवार शाम को बहादुरगढ़ में गोली मारकर हत्या कर दी गई। कार सवार बदमाशों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। जिसमें नफे सिंह और उनके अन्य साथी की मौत हो गयी जबकि दो की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। नफे सिंह राठी इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रदेश अध्यक्ष एवं बहादुरगढ़ से दो बार विधायक रह चुके हैं।नफे सिंह राठी की गिनती पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के प्रिय साथियों और इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला के विश्वासपात्रों में होती थी।

अनिल विज ने दी CBI जांच की अनुमति
गृह मंत्री अनिल विज ने मामले की जांच CBI को दी। उन्होंने कहा कि पुलिस राज्य में अपराध को रोकने के लिए जी जान से लगाती है। अगर विपक्ष को हरियाणा पुलिस पर भरोसा नहीं है। इस पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इस हत्याकांड में सभी पहलुओं पर पर्दा उठना चाहिए। अनिल विज बोले राठी मर्डर मामले की सीबीआई से जांच करवाने से विपक्ष को तसल्ली मिलती है तो CBI जांच की अनुमति देता हूं।

अभय ने CBI जांच को लेकर कहा
विधानसभा में गृह मंत्री अनिल विज ने सीबीआई जांच की बात कही है।जिसके बाद अभय चौटाला ने कहा कि सरकार ने मजबूरी में आकर सीबीआई जांच की मांग मानी है। उन्होंने कहा कि नफे सिंह राठी की सोची समझी साजिश के तहत कॉन्ट्रैक्ट किलिंग हुई है। अभय ने नफे सिंह की हत्या को राजनीतिक हत्या बताया है।

वहीं कांग्रेस ने नफे सिंह राठी की हत्या को राज्य की पहली राजनीतिक हत्या करार देते हुए प्रदेश सरकार पर प्रहार किया। मुख्य विपक्षी दल ने मामले की जांच या तो उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से या उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग भी की। अनिल विज ने विपक्ष की इस मांग को मान लिया और कहा कि इस हत्याकांड की अब सीबीआई जांच करेगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रघुवीर सिंह कादियान ने कहा कि राठी की मौत कोई साधारण घटना नहीं है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *