• Tue. Aug 25th, 2026

हरियाणा विधानसभा सत्र :अनिल विज का बड़ा बयान ,नफे सिंह राठी हत्याकांड में CBI करेगी जांच

हरियाणा।हरियाणा विधानसभा बजट सत्र का आज पांचवा दिन है। सदन की कार्यवाही इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा श्रद्धांजलि देकर की गयी। जिसके बाद  सदन में नफे सिंह राठी की हत्या को लेकर विपक्ष द्वारा जमकर हंगामा किया गया। विपक्ष ने सरकार पर एक के बाद एक इल्जामात लगाए। इस दौरान विपक्ष ने मांग उठाई कि राठी की हत्या के मामले की जांच हाईकोर्ट जज की निगरानी में सीबीआई से करवाई जाए।

इसके बाद सदन में अनिल विज ने कहा कि हाउस की तसल्ली सीबीआई जांच से होती है तो हम तैयार हैं।  गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि मामले की जांच सीबीआई से करवाई जाएगी। किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि “पुलिस राज्य में अपराध को रोकने के लिए जी जान लगाती है। अगर विपक्ष को हरियाणा पुलिस पर भरोसा नहीं है। इस पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इस हत्याकांड में सभी पहलुओं पर पर्दा उठना चाहिए।”

राठी की हत्या के बाद सभी विपक्षी दलों ने कड़ी प्रतिक्रियाएं दी हैं।विपक्षी दलों के नेताओं का आरोप है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। बदमाश बेखौफ और जनता खौफ में जी रही है।कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि सरकार का कानून व्यवस्था पर ध्यान नहीं है। गीता भुक्कल ने कहा कि सीएम को कार्रवाई को लेकर आश्वासन देना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो हालात बने हैं, वे चिंताजनक हैं। अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *