• Wed. Sep 2nd, 2026

NIA Raid: हरियाणा में NIA की छापेमारी , पंकज त्यागी को दस्तावेजों के साथ हिरासत में लिया

Byalakhharyana@123

Aug 30, 2024

हरियाणा के सोनीपत में शुक्रवार को एनआईए द्वारा रेड मारे जाने की खबर सामने आई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने ये रेड वर्धमान सोसायटी में पंकज त्यागी के घर पर की है। इस दौरान हरियाणा पुलिस के एक इंस्पेक्टर ,दो महिला पुलिस व छह कांस्टेबल रेड में शामिल थे।

सोनीपत के पंकज त्यागी पेशे से वकील हैं। पंकज त्यागी सोनीपत में स्थित वर्धमान गार्डेनिया टावर बी 2 में 11वीं मंजिल 1101 नंबर फ्लैट में रहते हैं। शुक्रवार अलसुबह ही एनआईए की टीम ने पंकज के घर रेड मारी। इस दौरान एनआईए की टीम पंकज त्यागी के घर से कुछ जरूरी दस्तावेज और फोन को कब्जे में लेकर निकली। साथ ही पंकज त्यागी को भी एनआईए हिरासत में लेकर चली गयी।

वहीं पंकज त्यागी घर से बाहर निकलते हुए मीडिया से कहा कि सच बोलने पर उनपर यह मामला दर्ज हुआ है। पूरे मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

जानकारी के अनुसार एनआईए ने यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) के तहत पंकज त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह छापेमारी लखनऊ में दर्ज एक केस के संबंध में की गई है। पूरे मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *