• Tue. Aug 25th, 2026

नूंह में पुलिस की मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ एक व्यक्ति, गोवध की कर रहा था तैयारी

हरियाणा के नूंह जिले के धुलावट गांव में मंगलवार को कथित तौर पर गाय का वध करने जा रहे एक व्यक्ति को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यहां यह जानकारी दी। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी की पीठ में चाकू लग गया, इस दौरान गिरफ्तार व्यक्ति का एक साथी भाग गया।

पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर धुलावट गांव की पहाड़ियों में एक स्थान पर छापा मारा, जहां उन्हें दो लोग गोहत्या की तैयारी करते हुए मिले। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कालियाकी गांव के निवासी सुबीन खान के रूप में हुई और उसके साथ मौजूद पतुका गांव का रहने वाला वहीद फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक दोनों व्यक्तियों के पास अवैध हथियार थे और वे कहीं से गाय लेकर आए थे और उसके वध की तैयारी कर रहे थे। नूंह पुलिस के प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने कहा, ‘‘दो लोग एक गाय का वध करने की तैयारी कर रहे थे जबकि एक अन्य गाय पेड़ से बंधी हुई थी।

J. P Nadda आज राज्सथान के कोटा में संभाग के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, बनेगी रणनीति

पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा और चेतावनी के तौर पर हवा में गोली चलाई। एक आरोपी ने उन पर गोली चला दी और दूसरे ने चाकू फेंका। इसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ गोलियां चलायीं, जिसमें सुबीन खान के पैर में गोली लगी और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *