• Tue. Aug 25th, 2026

अदालत ने किडनैप कर दुष्कर्म करने के दोषी को दी 10 साल की सजा, 20 हजार का जुर्माना

court

हरियाणा में जींद की एक अदालत ने एक किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के दोषी व्यक्ति को 10 वर्ष के कारावास की सज़ा सुनाई। इसके साथ ही उसपर 20 हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ चंद्रहास की अदालत ने आशीष नामक आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 साल के कारवास की सज़ा सुनाई तथा उसपर 20 हजार रुपये का जुर्माने भी लगाया।

अभियोजन के मुताबिक, अलेवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने 13 अगस्त 2021 को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी 17 वर्षीय बेटी लापता हो गई है और पुलिस ने इस बाबत अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, जाति जनगणना, चिकित्सा बीमा और 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण का वादा

पुलिस ने जांच के दौरान गांव डाहौला निवासी आशीष के यहां से लड़की को बरामद किया और उसे गिरफ्तार कर लिया था। आशीष के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में अपहरण के अलावा पॉक्सो कानून की धारा भी जोड़ दी थी।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *