• Thu. Sep 3rd, 2026

मध्य प्रदेश में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, जाति जनगणना, चिकित्सा बीमा और 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण का वादा

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी कर दिया। इस घोषणा पत्र में जाति जनगणना, ओबीसी वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण और प्रदेश के सभी लोगों के लिए 25 लाख रुपये का चिकित्सा बीमा सहित अन्य रियायतें देने की घोषणा की गई है।

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ ने 106 पन्नों का घोषणा पत्र जारी किया जिसमें 59 वादों और 101 मुख्य गारंटी का जिक्र है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि 17 नवंबर के चुनाव में कांग्रेस के सत्ता में आने पर 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा और मध्य प्रदेश की एक आईपीएल क्रिकेट टीम बनवाई जाएगी।

कमलनाथ ने कहा कि राज्य में खुशहाली लाने के लिए पार्टी ‘खुशहाली मिशन’ शुरू करेगी और पार्टी का नया नारा है, ‘कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी। कांग्रेस ने महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये की सहायता देने, दो लाख रुपये तक के कृषि ऋण माफ करने, उपभोक्ताओं को 100 यूनिट मुफ्त बिजली और आधी दर पर 200 यूनिट बिजली देने, किसानों को सिंचाई के लिए पांच एचपी मोटर के लिए मुफ्त बिजली देने, किसानों का लंबित बिजली बिल माफ करने और बिजली और कृषि आंदोलन से संबंधित झूठे मामले वापस लेने का भी वादा किया।

हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान , इन गावों में पांच साल तक नहीं लगेगा हाउस टैक्स

कमलनाथ ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा, “हम सभी लोगों के लिए 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करेंगे, जिसमें 10 लाख रुपये का दुर्घटना कवर भी होगा। उन्होंने ने सरकारी नौकरियों और योजनाओं में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का भी वादा किया। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने न्यूनतम 2,600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं और 2,500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने की भी घोषणा की और कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसानों को उनकी लागत मिले। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना को लागू करने का भी वादा किया और ‘बहु-दिव्यांगजनों’ के लिए 2,000 रुपये पेंशन की भी घोषणा की।

कांग्रेस ‘पढ़ो-पढ़ाओ योजना’ भी शुरू करेगी जिसके तहत पहली से आठवीं कक्षा तक के सरकारी स्कूलों के बच्चों को 500 रुपये प्रति माह, नौवीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को 1,000 रुपये प्रति माह और 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को 1,500 प्रतिमाह दिए जायेंगे।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *