• Sun. Sep 6th, 2026

One Tap One Tree, एक नल एक पेड़ योजना से बढ़ेगी हरियाली

haryana

One Tap One Tree, यूपी सरकार ने गांवों में हर परिवार को नल का कनेक्शन देने के साथ एक पौधा भी देने की अनूठी पहल की है। जिससे गांव वालों को पेय जल की उपलब्धता और हर परिवार को कम से कम एक पेड़ लगाने की जिम्मेदारी दी जाएगी।

इस मुहिम के तहत सरकार ने जुलाई के पहले सप्ताह में पौधरोपण अभ‍ियान के दौरान यूपी के ग्रामीण इलाकों 5 लाख पानी के कनेक्शन देने के साथ 5 लाख से अधिक पौधे रोपने का लक्ष्य तय किया है.

सरकार द्वारा जल और वृक्ष की महत्ता पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। यूपी के हर गांव में पहली बार जल और पौधरोपण को एक साथ लेकर सबसे बड़ा अभियान चलाया जाएगा।

Haryana, अविवाहितों को मिलेगा पेंशन, योजना लाने की तैयारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की ने मुहिम को अंजाम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाएंगे। ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की ओर से बताया गया कि योगी सरकार ने राज्य में 1 जुलाई से ‘एक नल एक पेड़’ अभियान शुरू किया है।

इस अभियान के तहत 1 से 7 जुलाई तक पूरे प्रदेश में लाखों पौधे रोपे जाएगे। इस दौरान योगी सरकार ‘हर घर जल’ योजना के तहत ग्रामीणों को नल कनेक्शन देने के साथ भविष्य को हरा भरा बनाने का तोहफा भी देगी।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *