• Sat. Oct 3rd, 2026

यूपी में Self Help Group की महिलाओं को मिले 350 करोड़

Self Help Group, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को प्रदेश के 53 जनपदों के 49,084 स्वयं सहायता समूहों के 5.39 लाख महिलाओं को 350 करोड़ रुपये की धनराशि ऑनलाइन माध्यम से ट्रांसफर किया।

धनराशि में से 19,992 स्वयं सहायता समूह के 2.19 लाख परिवारों को रिवॉल्विंग फण्ड के रूप में 30 करोड़ रूपये तथा 29,092 स्वयं सहायता समूह के 3.20 लाख परिवारों को सामुदायिक निवेश निधि के रूप में 320 करोड़ रुपये ट्रांसफर किये गए।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा सभी दीदियों को हार्दिक शुभकामनायें प्रेषित की गयी एवं उनको आजीविका गतिबिधियों में स्किल क्षमता बढ़ाते हुए अपनी स्वयं की पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया।

Accident, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, एक की मौत, 12 घायल

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की निदेशक सी० इन्दुमती ने बताया कि सितम्बर तक प्रदेश में 1.18 करोड़ परिवारों को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आच्छादित करने के मिशन के लक्ष्य को पूर्ण करने की दिशा में तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है।

 

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *