• Mon. Aug 24th, 2026

पानीपत :7 बच्चों के पिता को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर ,मौत

करनाल के 6 लोगों की मौत: हरिद्वार अस्थि विसर्जन जाते समय ट्रक से टकराई कारकरनाल के 6 लोगों की मौत: हरिद्वार अस्थि विसर्जन जाते समय ट्रक से टकराई कार

पानीपत। हरियाणा के पानीपत में कार सवार युवक पैदल चल रहे युवक को टक्कर मारकर फरार हो गया । जिसके बाद घायल अवस्था में युवक को तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया। जहां गंभीर हालत के चलते उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन पीजीआई में इलाज के 2 दिन बाद उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि इसके बाद कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारी।दोनों युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उनको तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया और हादसे की सूचना सनौली थाना पुलिस को दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार सवार पर केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। है।

रोजा खोलने का सामान लेकर भाई संग लौट रहा था

सनौली थाना पुलिस को दी शिकायत के अनुसार मृतक युवक का नाम कादिर है जो कि यूपी का रहने वाला है। कादिर करीब 20 साल पहले गांव रामड़ा से पानीपत के सनौली में परिवार सहित आ गया था। हादसे से पहले शाम को कादिर रोजा खोलने का सामान लेकर पैदल वापस लौट रहा था। अचानक पानीपत की ओर से एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक आया और उसने कादिर को टक्कर मार दी। जिससे कादिर सड़क पर गिरा और अचेत हो गया।

हादसे के बाद आरोपी रुका नहीं और कुछ दूरी आगे चली एक बाइक को भी टक्कर मारकर फरार हो गया । जिससे बाइक पर बैठे दो युवक नीचे गिरे और घायल हो गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *