• Fri. Sep 4th, 2026

Panipat Gang Rape, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल, सरकार पर निशाना

rape

Panipat Gang Rape, हरियाणा के पानीपत में तीन महिलाओं के साथ सामुहिक दुष्कर्म और अन्य महिला की हत्या के मामले में राज्य की खट्टर सरकार पर विपक्षी पार्टियों ने निशाना साधा। आपको बता दें कि सामूहिक दुष्कर्म की घटना को गांव में बने फार्महाउस पर अंजाम दिया गया था। कांग्रेस और आप ने दावा किया कि हरियाणा में कानून व्यवस्था बुरी तरह खराब हो चुकी और महिलाएं अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं।

उत्तर प्रदेश के एक निवासी ने पुलिस को बताया कि वह पिछले कई महीनों ये यहां बनी झोपड़ियों में अपने परिवार, रिश्तेदार और उनके परिवार के साथ रह रहे हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वे सभी सो रहे थे तभी चार नाकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। उनके पास हथियार भी थे।

आरोप है कि बदमाशों ने परिवार के लोगों को रस्सी से बांध दिया और उसके बाद तीन श्रमिक महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने कहा था कि आरोपी नकदी और आभूषण भी लूटकर ले गए।

पुलिस के अनुसार पहली घटना वाली जगह से एक किलोमीटर दूर एक अन्य वारदात में बदमाशों ने बीमार महिला पर हमला दिया जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि उसके पति के साथ लूटपाट की। मतलौडा पुलिस थाना प्रभारी विजय ने कहा, आरोपी अभी फरार हैं। मामले की जांच की जा रही है।

Cm Shivraj, बड़ा दावा- मध्य प्रदेश में एक साथ लगेंगे 552 उद्योग, 28,300 बच्‍चों को मिलेगा रोजगार

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि महिलाएं अपने घर में भी सुरक्षित नहीं हैं। सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर सैलजा ने कहा, अपराधियों में कानून का डर ही नहीं है। खट्टर साहेब यह कैसी कानून व्यवस्था है?

उन्होंने दरिंदों को गिरफ्तार करने की मांग की और कड़ी सजा दिलवाने की बात कही। आप नेता अनुराग ढांडा ने कहा, एक गिरोह पूरी रात तांडव मचाता है और पुलिस के पास कोई सुराग तक नहीं है। यह राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को दर्शाता है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *