• Sat. Sep 12th, 2026

आक्रामक तेवर में PM Modi Bhopal के जंबूरी मैदान पहुंचे, कहा- कांग्रेस जंग लगा लोहा, सरकार बनी तो तबाही-बर्बादी

PM Modi BhopalPM Modi Bhopal

भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनावी प्रचार करने PM Modi Bhopal पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भोपाल के ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ में लोगों का जो स्नेह और आशीर्वाद मिला, वह बहुत उत्साहित करने वाला है। पीएम मोदी ने कहा, जनता की ऊर्जा और उमंग देखकर भरोसा होता है कि मध्य प्रदेश ने भाजपा की प्रचंड विजय का मन बना लिया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस की कमान अब अर्बन नक्सल के हाथ में है। उन्होंने कांग्रेस को जंग लगा लोहा भी करार दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि जिन-जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनी, उसे तबाह और बर्बाद करने का काम किया है। कांग्रेस मध्यप्रदेश को फिर से बीमारू बना देगी। प्रधानमंत्री के अनुसार, कांग्रेस के पास भविष्य की सोच नहीं बची है, कांग्रेस जंग लगा हुआ वह लोहा है, जो बारिश में रखे-रखे ही खत्म हो जाता है।

PM Modi Bhopal
PM Modi Bhopal

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं। भाजपा सभी 210 विधानसभा सीटों पर पूरी ताकत से प्रचार कर रही है। भाजपा ने एमपी में कितनी ताकत झोंकी है, इसका अंदाजा इसी बात से होता है कि पिछले करीब डेढ़ महीने में पीएम मोदी तीसरी बार मध्य प्रदेश दौरे पर पहुंचे हैं। पीएम मोदी के दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इसे खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी स्वीकार किया है।

पीएम मोदी के भोपाल दौरे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह नया इतिहास रचेगा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में सेवा और सच की जीत होगी। जनता के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को भी इस बात का भरोसा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के भाजपा कार्यकर्ता महाकुम्भ में आगमन पर आभार प्रकट किया और कहा कि पीएम मोदी की मौजूदगी से भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्हें चुनाव में प्रचंड बहुमत पाने का यकीन है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *