• Fri. Sep 11th, 2026

21 अक्टूबर को पंचकूला स्थित पुलिस लाइन में मनाया जाएगा पुलिस शहीदी दिवस,पुष्प चक्र अर्पित कर देंगे शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि

हरियाणा। हरियाणा में पुलिस विभाग द्वारा 21 अक्टूबर को पंचकूला स्थित पुलिस लाइन में प्रात: 8 बजे पुलिस शहीदी दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर सहित अन्य पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।

पुलिस महानिदेशक ने बताया कि पुलिस शहीदी दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशों में ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस मौके पर प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस लाइन में पुलिस शहीदी दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचकूला में आयोजित किए जाने वाले राज्य स्तरीय पुलिस शहीदी दिवस के अवसर पर पिछले वर्ष देश भर में शहीद हुए 188 पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। उन्होंने आंकड़े सांझा करते हुए बताया कि पिछले 5 वर्षों में देशभर के 1250 से अधिक पुलिसकर्मी तथा हरियाणा में 7 पुलिसकर्मी शहीद हुए। उन्होंने बताया कि हरियाणा प्रदेश बनने से लेकर अब तक 83 पुलिसकर्मियों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया।

गौरतलब है कि 21 अक्तूबर 1959 को भारत-तिब्बत सीमा पर लद्दाख के क्षेत्र में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के दस जवान सीमा पर गश्त करते समय चीनी सैनिकों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले का शिकार हुए थे। तभी से 21 अक्तूबर को पुलिस शहीदी दिवस के रूप में मनाने की परम्परा आरम्भ हुई थी। तब से आज तक देश में लगभग 36 हजार 214 पुलिसकर्मियों ने कत्र्तव्य की वेदी पर सर्वाेच्च बलिदान दिया है। इन वीर सपूतों की कर्मभूमि कश्मीर की पहाडिय़ों से लेकर नागालैंड और मणिपुर के घने जंगलों तक व चम्बल के बीहड़ों से लेकर कच्छ के रण तक रही है। इन्होंने हर समय आतंकवादियों, उग्रवादियों, अपराधियों व असमाजिक तत्वों से निपटते हुए भारत के जनमानस और भारत माता की सेवा की है। इनमें केन्द्र पुलिस संगठन के तहत कार्यरत बल जैसे भारत तिब्बत सीमा बल, सीआरपीएफ , सीआईएसएफ तथा बीएसएफ के जवान भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *