• Thu. Sep 3rd, 2026

सियासी हलचल :भूपेंद्र हुड्डा का बड़ा बयान ,बोले -दुष्यंत चौटाला अपने विधायकों को लेकर चंडीगढ़ पहुंचे

सियासी हलचल :हरियाणा में तीन विधयकों द्वारा कांग्रेस को समर्थन दिए जाने के बाद राजनैतिक पार्टियों में बड़ी हलचल मच गयी है। विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति साशन लागू करके नायब सैनी का फ्लोर टेस्ट किये जाने की मांग उठाई है। एक तरफ जहां दुष्यंत चौटाला ने बीजेपी सरकार गिराने के लिए हुड्डा को समर्थन करने और राज्यपाल को फ्लोर टेस्ट के लिए पत्र लिखा है,तो वहीं दूसरी तरफ भूपेंद्र हुडा ने भी अब कह दिया है कि दुष्यंत चौटाला अपने 10 विधायकों को चंडीगढ़ राज्यपाल के पास लेकर पहुंचे। वह भी अपने 30 विधायक लेकर पहुंच जाएंगे।

कांग्रेस डेलीगेशन राज्यपाल से मुलाकात करेगाः हुड्डा

नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस डेलीगेशन जल्द ही राज्यपाल से मुलाकात करेगा। कांग्रेस को राज्यपाल के सामने 30 विधायकों की परेड कराने से कोई गुरेज नहीं है। हुड्डा ने कहा कि वर्तमान में बीजेपी सरकार अल्पमत में है। नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देकर राष्ट्रपति शासन लागू कर नए सिरे से चुनाव करवाया जाना चाहिए।

 

भूपेंद्र सिंह हुड्डा भिवानी में कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान हुड्डा ने कहा वर्तमान प्रदेश सरकार अल्पमत में, नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देकर राष्ट्रपति शासन लागू कर नए सिरे से चुनाव करवाया जाना चाहिए। हुड्डा बोले 0 कांग्रेस, 10 जजपा, 3 निर्दलीय, बलराज कुंडू व अभय चौटाला सहित कुल 88 में से 45 विधायक सरकार के खिलाफ हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *