• Thu. Sep 3rd, 2026

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना, पूनावाला बोले भारत जोड़ो के बजाय कांग्रेस जोड़ो…

भारतीय जनता पार्टी के नेता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को ‘‘भारत जोड़ो यात्रा के बजाय कांग्रेस जोड़ो यात्रा’’ शुरू करनी चाहिए और इसकी शुरुआत राजस्थान से होनी चाहिए।

पत्रकारों से बात करते हुए, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दावा किया कि कांग्रेस राजस्थान, मध्यप्रदेश और तेलंगाना में अपने नेताओं के बीच मतभेदों से जूझ रही है। राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूनावाला ने कहा कि भारत को एकजुट करने का काम वल्लभभाई पटेल ने किया था।

2023 में पांच बॉलीवुड अभिनेता जिन्होंने बॉक्सऑफिस पर किया सबसे ज्यादा कलेक्शन ,सबसे ऊपर शाहरुख़ खान

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘राहुल जी को भारत जोड़ो यात्रा के बजाय ‘कांग्रेस जोड़ो यात्रा’ निकालनी चाहिए और उन्हें इसकी शुरुआत राजस्थान से करनी चाहिए।’’

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *