• Sat. Sep 12th, 2026

जे पी नड्डा का कांग्रेस पर वार कहा- लोग भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस सरकार से ठगा हुआ महसूस कर रहे

 कोटा, बूंदी और झालावाड़ के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करने भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा राजस्थान पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान के लोग भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस सरकार से ठगा हु” महसूस कर रहे हैं। लोगों ने राज्य में भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना लिया है। नड्डा ने कहा कि युवाओं, किसानों और आम आदमी ने कांग्रेस को हटाने का फैसला कर लिया है।

नड्डा ने कोटा में संवाददाताओं से कहा, मैं अपने कार्यकर्ताओं में जो उत्साह देख रहा हूं, वह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि राजस्थान के लोगों ने भाजपा के प्रति अपना मन बना लिया है और उन्होंने संकल्प लिया है कि वे राजस्थान में बदलाव चाहते हैं। भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा, जनता ने कांग्रेस की भ्रष्ट गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है और परिवर्तन लाने का मन बना लिया है।

नूंह हिंसा मामले में कांग्रेस के विधायक मम्मन खान को मिली नियमित जमानत, उकसाने और हिंसा भड़काने का आरोप

नड्डा ने भ्रष्टाचार, पेपर लीक, किसान कर्ज माफी और महिलाओं पर अत्याचार को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘मैं देख रहा हूं कि एक तरह से राजस्थान के लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासन के दौरान 19,000 से अधिक किसानों की जमीन नीलाम की गई। उन्होंने यह भी कहा कि कथित “लाल डायरी” पर कांग्रेस नेताओं के बयान उनकी निराशा को दर्शाते हैं।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के पक्ष में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। नड्डा ने विश्वास जताया कि भाजपा आगामी चुनाव में कोटा संभाग की सभी 17 सीटें जीतेगी। राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। भाजपा ने राजस्थान में अब तक 41 सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की है। कोटा संभाग से अभी तक किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है। इससे पहले दिन में, नड्डा ने पहले दौर में कोटा और बूंदी और दूसरे दौर में झालावाड़ और बारां के पार्टी पदाधिकारियों की बैठकें कीं।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *