• Sun. Aug 23rd, 2026

जींद यूनिवर्सिटी में पीएचडी घोटाले के पोस्टर लगे, प्रशासन में मचा हड़कंप, चार सीटों पर 12 एडमिशन का आरोप

Byalakhharyana@123

Feb 10, 2025
Posters of PhD scam were put up in Jind University, administration was in a tizzy, allegations of 12 admissions on four seatsPosters of PhD scam were put up in Jind University, administration was in a tizzy, allegations of 12 admissions on four seats

जींद, 10 फरवरी 2025: चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी (CRSU) जींद में पीएचडी एडमिशन घोटाले का मामला सामने आया है। छात्रों ने मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के बाहर MBA PhD SCAM के पोस्टर लगा दिए, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। यूनिवर्सिटी प्रशासन मामले की जांच की बात कह रहा है।

यूनिवर्सिटी परिसर में लगे पोस्टर

सुबह जब विद्यार्थी यूनिवर्सिटी पहुंचे, तो उन्होंने जगह-जगह घोटाले के आरोपों वाले पोस्टर देखे। सबसे अधिक पोस्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के हेड प्रो. डॉ. जसबीर सूरा के ऑफिस के बाहर लगे थे। गैलरी और फर्श पर भी पोस्टर बिखरे हुए थे। कुछ पोस्टरों पर अन्य गंभीर आरोप भी लगाए गए थे।

एबीवीपी का आरोप – दाखिलों में दलाली

ABVP छात्र संगठन के नेता रोहन सैनी ने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी के MBA विभाग में केवल 4 सीटें थीं, लेकिन 12 एडमिशन कर दिए गए। उन्होंने बताया कि इस विषय में आरटीआई भी मांगी गई थी। सैनी ने मांग की है कि दाखिलों में पारदर्शिता के लिए विजिलेंस जांच करवाई जाए।

यूनिवर्सिटी प्रशासन की सफाई

यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार लवलीन मोहन ने कहा कि उन्हें पहले यह देखना होगा कि पोस्टर कहां-कहां लगे हैं। इसके बाद ही वे कोई प्रतिक्रिया देंगी। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच के लिए पहले ही तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

प्रो. जसबीर सूरा की प्रतिक्रिया

इस मामले में मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के हेड प्रो. जसबीर सूरा ने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और पोस्टर लगाने वाले अपना काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *