• Wed. Aug 26th, 2026

CM Khattar के कार्यक्रम का विरोध जारी, भारी पुलिस बल तैनात

cm khattar

CM Khattar, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के कार्यक्रम को लेकर विरोध जारी है। शनिवार को सिरसा में उनके कार्यक्रम को देखते हुए कई संगठन और राजनीतिक दल लगातार विरोध कर रहे हैं। सिरसा में धारा 144 लागू की गई है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि विरोध के कारण पिछले सिरसा दौरे के दौरान सीएम ने जनसंवाद कार्यक्रम में सिरसा में नागरिक अस्पताल में 50 बेड का अस्पताल देने की घोषणा की थी, लेकिन कई महीने बीतने के बावजूद भी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की घोषणा केवल घोषणा ही रह गई।

Haryana, लिव इन पार्टनर की हत्या कर थाने पहुंचा सरफिरा प्रेमी, किया आत्मसमर्पण

कार्यक्रम का जबरदस्त विरोध हो रहा है जिसको देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। आम आदमी पार्टी से लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी सीएम के विरोध का ऐलान किया है। विरोध के एलान को देखते हुए पुलिस ने आप और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

विरोध को लेकर आप नेताओं का कहना है कि हरियाणा सीएम खट्टर नशे के खिलाफ साइक्लोथॉन यात्रा कर रहे हैं, लेकिन राज्य को नशे से मुक्ति दिलाने के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं देने में प्रदेश सरकार नाकाम रही है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *