• Sun. Aug 30th, 2026

Punjab, 12 केंद्रों पर 8 हजार विद्यार्थियों ने दी Neet UG Exam

exam

Punjab, चंडीगढ़ के ट्राइसिटी में 8 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने रविवार को नीट यूजी (नेशल एलिजिटबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट एग्जाम) परीक्षा दी। शहर के 13 निजी और सरकारी स्कूलों में औसतन 700 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे।

केंद्र के बाहर परिजनों का भीड़ लगी रही, जिससे विद्यार्थियों को आने-जाने में परेशानी हुई। भारत के 532 और विदेश के 14 शहरों में हुई नीट की परीक्षा करीब 2087445 विद्यार्थियों ने दी।

परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। विद्यार्थियों को प्रवेशपत्र और सेनिटाइजर के अलावा कुछ नहीं ले जाने दिया गया।

सुपरस्टार Shahrukh Khan और Nayantara की फिल्म जवान जल्द होगी रिलीज 

दोपहर दो बजे से 5.20 तक चली परीक्षा से पहले और बाद में केंद्रों के बाहर परिजनों की भीड़ लगी रही। केंद्र में प्रत्येक कमरे में 24 विद्यार्थियों को बिठाया गया।

पेपर में 20 प्रश्न पूछे गए अंतिम वर्ष के पेपर से

इस बार के प्रश्नपत्र करीब 20 प्रश्न ऐसे थे जिन्हें सीधा पिछली बार के प्रश्नपत्र से लिया गया था। नीट 2023 का पेपर बेसिक और फंडामेंटल रहा। पेपर में भौतिक विज्ञान के सीधे फॉर्मूला के आधार सवाल पूछे गए थे। वहीं रसायन विज्ञान और बायोलॉजी के प्रश्न पूरा सिलेबस का अध्ययन कर चुके विद्यार्थियों के लिए आसान रहे होंगे।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *