• Fri. Sep 11th, 2026

हरियाणा में रेलवे यात्री दें ध्यान ! ये 4 ट्रेनें 28 दिसंबर तक रद्द,5 ट्रेनों का बदला रूट,ये है वजय

हरियाणा। हरियाणा में रेलवे यात्रियों के ध्यान देने वाली खबर सामने आयी है। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे ने लाइन दोहरीकरण और यार्ड पर इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कुछ ट्रेनों को बाधित तो कुछ ट्रेनों का रूट बदल दिया है। रेलवे ने 4 ट्रेनें 28 दिसंबर तक रद्द और 5 ट्रेनों का रूट बदल दिया है।

ये ट्रैन कि हैं रद्द
रेलवे ने राजस्थान के जोधपुर मंडल के अधीन आने वाले डेगाना-फुलेरा रेलखंड के गोविंदी स्टेशन पर लाइन दोहरीकरण और उत्तर-पश्चिम मंडल पर फुलेरा स्टेशन के यार्ड पर इंटरलाकिंग व दोहरीकरण कार्य की वजह 24 दिसंबर से इन ट्रेनों को बाधित कर दिया था। मंगलवार को भी कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया था। उत्तर-पश्चिम रेलवे मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि फुलेरा जंक्शन के पास काम किया जा रहा है। गाड़ी संख्या-20473 दिल्ली-उदयपुर चेतक एक्सप्रेस 26 दिसंबर को भी रद्द रहेगी। 20474 उदयपुर-दिल्ली चेतक एक्सप्रेस को 26 व 27 दिसंबर को रद्द रहेगी।इसके अलावा गाड़ी दिल्ली-अजमेर और गाड़ी अजमेर-दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस को 27 दिसंबर के लिए रद्द किया है। इसी तरह से गाड़ी मदार-रेवाड़ी स्पेशल पैसेंजर भी 27 दिसंबर को रद्द रहेगी। गाड़ी रेवाड़ी-फुलेरा को 28 दिसंबर को रद्द किया है।

कई ट्रेनों का बदला रूट

दिल्ली-जैसलमेर का 27 दिसंबर और जैसलमेर-दिल्ली रुणिचा एक्सप्रेस का संचालन 26 दिसंबर तक वाया अलवर से किया जाएगा। चंडीगढ़-ब्रांदा टर्मिनस भी 27 दिसंबर तक परिवर्तित रूट से संचालित होगी। फुलेरा-रेवाड़ी एक्सप्रेस और रेवाड़ी-फुलेरा 27 दिसंबर तक पीपली का बास स्टेशन से संचालित की जाएगी। गाड़ी संख्या 1921 फुलेरा-रेवाड़ी एक्सप्रेस 27 दिसंबर और गाड़ी संख्या-1922 रेवाड़ी-फुलेरा 26 दिसंबर तक पीपली का बास स्टेशन से चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *