• Sat. Oct 3rd, 2026

इस देश में 11 दिनों तक शॉपिंग ,शराब पीने, हंसने या रोने पर लगा था बैन ,नियम तोड़ने वालों को मिली भयानक सजा

इस  देश में 11 दिनों तक शॉपिंग ,शराब पीने, हंसने या रोने की इजाजत नहीं होने जैसा सनकी फैसला सुनाया गया था। दरअसल एक ऐसा देश जहां के राष्ट्रपति ने अपने देश में 11 दिनों तक तक शॉपिंग, ड्रिंकिंग, हंसने, रोने और किसी भी तरह की मनोरंजन गतिविधियों तक पर प्रतिबंध लगाया गया। इस आदेश को जिन्होंने भी नहीं माना वो गायब हो गए और कभी भी नहीं दिखाई दिए।

जानकारी के अनुसार नॉर्थ कोरिया के तानाशाह राष्ट्रपति किम जोंग उन ने अपने पिता किम जोंग इल ( की 10वीं बरसी पर 2021 में 11 दिनों का राजकीय शोक घोषित किया था। इस दौरान किसी भी तरह की शॉपिंग की मनाही हो गई थी। इस दौरान किसी भी तरह की खुशी प्रदर्शित करने पर पूरी मनाही थी। नागरिकों ने बताया कि किसी को भी शराब पीने, हंसने, रोने या शॉपिंग की इजाजत नहीं थी। लोगों से कहा गया था कि वह सार्वजनिक स्थलों पर अपने दुःख को प्रकट करें।

ग्रॉसरी शॉपिंग पर भी था बैन
किम जोंग इल की मौत 2011 में हुई थी। उत्तर कोरिया की राजनीति में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। उन्होंने किम परिवार की शासन पर पकड़ बहुत मजबूत कर दी थी। हालांकि, उनकी बरसी हर साल मनाई जाती है। मगर, 2021 में किम जोंग उन ने सारी हदें पार कर दी थीं जब ग्रॉसरी शॉपिंग पर भी बैन लगा दिया गया था। यदि उस दौरान किसी के परिवार में मौत भी हुई तो लोगों को ज्यादा जोर से रोने की भी इजाजत नहीं थी। मृतक के शरीर को अंतिम रस्में भी 11 दिनों के राजकीय शोक के बाद ही नसीब हो पाईं। उन दिनों में किसी को जन्मदिन भी नहीं मनाने दिया गया। इन प्रतिबंधों को न मानने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई। उनके साथ अपराधियों जैसा बर्ताव किया गया। ऐसे लोग गायब हो गए और फिर कभी नहीं दिखाई दिए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *