• Wed. Aug 26th, 2026

Rajasthan, छात्रों के लिए बनेंगे 16 छात्रावास, 16 करोड़ रुपये मंजूर, इन जगह होगा निर्माण

Rajasthan, राजस्थान सरकार ने विभिन्न जिलों में छात्रों के लिए छात्रावास की सुविधा का विस्तार करने का फैसला किया है। अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए 16 छात्रावासों के निर्णय किया जाएगा। सीएम अशोक गहलोत ने इसके लिए 16 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके अलावा निर्माण कार्यों के लिए 22.75 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति भी दी है।

सरकारी बयान के अनुसार इन छात्रावासों का निर्माण ब्यावर, गंगापुर सिटी, प्रतापगढ़ और झालावाड़ के भवानीमंडी में अनुसूचित जाति बालिका के लिए वहीं दौसा के बहरावण्डा, अलवर के मालाखेड़ा, गंगानगर के सूरतगढ़, ब्यावर के रायपुर, उदयपुर के कानौड़, कुचामन सिटी में सावित्रीबाई फुले अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास बनाये जाएंगे।

बयान के अनुसार पचपदरा के कल्याणपुर और श्रीगंगानगर में अनुसूचित जाति बालक छात्रावास का निर्माण होगा जबकि जैसलमेर के फलसुण्ड, टोंक के उनियारा, चूरू के जैतासर और जोधपुर ग्रामीण के औसियां में अम्बेडकर अनुसूचित जाति बालक छात्रावासों का निर्माण कराया जाएगा। प्रत्येक छात्रावास भवन के निर्माण में एक करोड़ रुपये की लागत आएगी।

संसद के विशेष सत्र का दूसरा दिन ,महिला आरक्षण बिल के नाम ,जानिए बिल से क्या होंगे फायदे

एक अन्य फैसले के तहत गहलोत ने बांसवाड़ा जिले में एनिकट निर्माण के तीन प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इससे जिले की अरथुना तहसील में गोरवपाड़ा (गोविंदपुरा) एनिकट, गढ़ी तहसील में चाप नदी पर खेड़ा एनिकट और सज्जनगढ़ तहसील में हिरण नदी के पास सेवनिया एनिकट का निर्माण होगा।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *